कल्याण भाजपा द्वारा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

ठाणे महाराष्ट्र

अब्दुल गनी खान
कल्याण- भारतीय जनता पार्टी ने कल्याण पश्चिम के रामदासवाड़ी में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। 

            कल्याण पश्चिम के रामदासवाड़ी में पूर्व भाजपा नगरसेवक महेश जाधव द्वारा क्षेत्र के 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक सार्वजनिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। महेश जाधव द्वारा पिछले 11 वर्षों से लगातार छात्रों के हौसला बुलंद करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। कल्याण पश्चिम के रामदासवाड़ी स्थित माली समाज हॉल में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्कूल सामग्री भी वितरित की जाती है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, पूर्व नगरसेवक व समूह नेता वरुण पाटिल, गिरिजा मिश्रा, नीता देसले, समाजसेवी मिलन जाधव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे।

मेधावी विद्यार्थियों को गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कल्याण में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने विद्यार्थियों को बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया, साथ ही कहा कि कल्याण के हमारे विद्यार्थी आईपीएस और यूपीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर कल्याण शहर का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखें। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके भावी जीवन में सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *