अब्दुल गनी खान
मुंबई – ग्लोबल वर्ल्ड स्पोर्ट्स जीत कुने-डो फेडरेशन के तत्वावधान में राजेन्द्र कुमार गिहारा सर के नेतृत्व में यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता शाहाजी राजे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अंधेरी मुंबई
में आयोजित की गई थी जहां पर इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान, नेपाल सहित भारत के अलग अलग राज्यों से कुल 890 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था

जहां पर भिवंडी शहर से ब्रेव यूथ मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने काता कुमिते में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 7 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया, जहां पर सभी खिलाड़ियों को प्रसस्तीपत्र पदक देकर सम्मानित किया गया! जिसमे धैर्य प्रभाकर नाइक,उदय सदानंद गेंट्याला,प्रज्वल प्रदीप माने, कुलदीप महेश गोहिल शामिल थे तों वहीं पर कराटे मास्टर राजाराम देवासानी,अशोक देवासानी, मिथुन भोई, भारत देवासानी, सपना नाईक,धैर्य नाईक को सनातन राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया, यह सफलता एक बार फिर “ब्रेव यूथ” की प्रेरणा, मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रमाण बनी।