पुलिस उपायुक्त झोन 3 के हद में गांजा तस्करी करने वाले दो गिरफ्ता,6 किलो गांजा बरामद।

ठाणे

अब्दुल गनी खान कल्याण

कल्याण एवं डोंबिवली शहर के क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थ बेचने वाले पेडलर्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस उपायुक्त, जोन 3 कल्याण, महात्मा फुले चौक पुलिस ने पिछले दिनों  चिकनघर क्षेत्र में होली कॉस स्कूल के पीछे मैदान में एक रिक्शा क्रमांक MH/03/DS/6992 को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वे रिक्शा से उतरकर भाग रहे थे, पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ की। जब उन्होंने बताया कि वे रिक्शा में मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए लाए थे।

      दो गिरफ्तार 6 किलो गांजा बरामद

रिक्शा चालक 1) फैजल असलम शेख, उम्र 31, निवासी। सोनापुर, शालीमार होटल के पास, जलील प्लम्बर चॉल, रूम नंबर 6, भांडुप पश्चिम और उसका साथी 2) अफसर सत्तार शेख, उम्र 36 वर्ष, निवासी। खरबी गरीब नवाज मस्जिद के पास, नागपुर, जावेद खान के कमरे, नागपुर से लगभग 6 किलो गांजा,जिसकी कुल किमत 3,00,000/- रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट, 1985 की धारा 8 (ए), 20 (बी) (II) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त परिमंडल 03 अतुल ज़ेंडे के मार्गदर्शन में महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सोपान नागरे, पुलिस कांस्टेबल मडके, पुलिस कांस्टेबल चित्ते, पाटिल, जाधव, कागरे, पुलिस नाइक सूर्यवंशी, पुलिस कांस्टेबल थोरात द्वारा की गई। इस प्रकार, यह बताया गया कि जोन 3 कल्याण में नशा विरोधी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *