कल्याण अब्दुल गनी खान
कल्याण-शहाड पुल पर सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। गड्ढों से भरी यह सड़क अब वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। फिलहाल इस सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई रहतीं हैं। यातायात जाम के कारण यात्रियों का बहुमूल्य समय बर्बाद हो रहा है, जबकि कई लोगों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है, “इस सड़क की हालत कई दिनों से खराब है, लेकिन उल्हासनगर नगर निगम इसे अनदेखा कर रहा है। चुनाव से पहले वादे करने वाले अब चुप हैं।” नगर पालिका की निष्क्रियता से जनता में रोष व्याप्त है।
नागरिकों का सरकार और नगर निगम से सवाल है ‘सड़क की मरम्मत कब होगी?