विशेष संवाददाता।भिवंडी
भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिला अपने घर में रात के समय सो रही थी, तभी पड़ोसी ने इस घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पड़ोसी सादिक पटेल के खिलाफ शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई को रात 12:30 बजे से 3 बजे के बीच, 32 वर्षीय पीड़िता अपने घर में बिजली गुल होने के कारण सो रही थी। तभी सादिक ने इस अवसर का लाभ उठाकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की।इस संबंध में पीड़िता की शिकायत के आधार पर 23 जून को सादिक के खिलाफ शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।इस घटना की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक विजय कडाले कर रहे हैं।
