विशेष संवाददाता।भिवंडी
भिवंडी के निजामपुरा इलाके में स्थित रॉयल अपार्टमेंट में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। इस मामले में निजामपुरा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निजामपुर इलाके की रहने वाली 13 वर्षीय लड़की 22 जून को रात करीब 11:30 बजे घर से बाहर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।जिसके पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। उनकी शिकायत के आधार पर निजामपुरा पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।शहर में रोजाना गायब होते नाबालिगों को खोजने में पुलिस की असफलता से अभिभावकों में भय फैला गया है।
