अब्दुल गनी खान
भिवंडी की जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जहां सत्यनारायण हिंदी हाई स्कूल के जरूरतमंद 500 छात्रों को शुक्रवार को मुफ्त में नोटबुक वितरण किया गया।वही ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।

जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मंगेश यादव ने बताया कि उनके ट्रस्ट का उद्देश्य पाठ्य पुस्तक के अभाव में शिक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करवाना है।ताकि समाज से अशिक्षा खत्म हो जाय।इसी उद्देश्य को लेकर स्थानीय धामणकर नाका परिषर में स्थित सत्यनारायण हिंदी हाई स्कूल के पहली से आठवीं तक के 500 छात्रों को मुफ्त में नोटबुक वितरित किया गया।इस दौरान हाई स्कूल के प्राचार्य सुशील दुबे के साथ जन कल्याण चैरिटबल के अध्यक्ष श्री मंगेश लालमणि यादव, श्री विनोद येनागंदला, धीरेन्द्र पाल, मनीष यादव, सुभाष पासवान, मुकेश चौबे, रामनारायण सोनी, चिंटू नायक, सत्यनारायण सरोज, मंजुलता दुबे, अजय यादव के अलावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंकज सिंह, अरविंद गुप्ता सहित बड़े तादात में ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद थे।जिनका स्वागत स्कूल के शिक्षकों द्वारा किया गया।इसके अलावा जन कल्यान चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय में नए सदस्य मंजूलता दूबे,रामनारायण सोनी, अजय यादव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।ट्रस्ट की इस पहल की शहर में सराहना हो रही है।