अबु तल्हा आज़मी
आजमगढ़ जिले के मद्धूपुर क्षेत्र में आज एक पुण्य कार्य का आयोजन किया गया।श्री खाटू श्याम जी सेवा ट्रस्ट मद्धूपुर, आजमगढ़ द्वारा श्रीमती रामौता देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर निशुल्क ई-रिक्शा सेवा की शुरुआत की गई।

इस सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद, वृद्धजन और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना और श्रद्धांजलि स्वरूप समाज सेवा करना रहा।
ट्रस्ट अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि —> “मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। श्रीमती रामौता देवी के पुण्य स्मरण में इस सेवा का शुभारंभ किया गया है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।
”ट्रस्ट उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि —> “सेवा भाव ही समाज की असली ताकत है। हम आने वाले समय में इस ई-रिक्शा सेवा को और गांवों तक भी पहुंचाएंगे।”कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के बैनर के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय लोगों और पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी
।इस अवसर पर पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारी अशफाक अहमद एडवोकेट जुनैद अहमद विनोद कुमार शर्मा चंदन गुप्ता बू आबू तल्हा आजमी विष्णु शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

