रिस्तेदारी और हिस्सेदारी निभा रहे हैं मनपा अधिकारी।
तीन महिने बीत जाने के बाद भी समस्या जस-का-तस।
मनपा में अनाधिकृत बिल्डरों को बोलबाला
भिवंडी प्रभाग समिति चार के हद में रोशन बाग, से फैजान कंपाउंड, जाने वाले सार्वजनिक सड़क को दानिश खान नामक ब्यक्ति लगभग तीन से चार फिट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है, जिससे राहगीरों के साथ साथ मनपा के राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया है, जिसकी शिकायत वसीम खान सहित रहवासियों से लगभग तीन महीने से कर रहे हैं परन्तु तीन महीने बीत जाने के बाद भी ना तो गड्डे को बंद किया गया और ना ही खोदने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई हुई ।

शिकायतकर्ता ने मनपा आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों पत्र देकर कहा है कि भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगर पालिका प्रभाग समिति 4 रोशन बाग से फैज़ान कंपाउंड सार्वजनिक सड़क है और चार साल पहले भूमिगत सीवर/ड्रेनेज लाइन सड़क के बीचोबीच बिछाई गई थी। लेकिन इस स्थान पर दानिश खान ने सार्वजनिक जल निकासी पाइप लाइन पर गड्ढा खोदकर उसके ऊपर सुरक्षा दीवार बनाने की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क के बगल में एक पांच मंजिला इमारत खड़ी है जो तीन मंजिला वैध है और दो मंजिला अवैध है, अवैध बनाते समय प्रभाग समिति एवं बांध काम विभाग के संबंधित अधिकारियों से दानिश खान के अच्छे संबंध हो गये हैं, इसलिए मनपा का कोई अधिकारी इसपर कार्यवाही नहीं कर रहा है, उधर सुरक्षा कारणों से गड्ढे पर कुछ भी नहीं रखा गया। जिससे नागरिकों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उक्त सड़क पर कई महीनों से खुदाई भी चल रही है तथा बरसात भी शुरू हैं ,बरसात के मौसम में सड़क और गड्डे में पानी भर जाने के बाद सड़क पर और गड्डे पड़ गए हैं, लेकिन मनपा में बैठे भ्रष्ट अधिकारीयों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है, शहर में अगर कोई ब्यक्ति पानी पीने के लिए सड़क पर गड्डा खोदकर ले जाता है तो उसपर हजारों रुपए का दंडात्मक कार्रवाई की जाती है लेकिन मनपा के राजस्व का लाखों रुपए का नुक्सान करने वाले अवैध बिल्डर से मनपा के कुछ अधिकारी रिस्तेदारी और हिस्सेदारी निभा रहे हैं।

