सुरेश महाराज
प्रतापगढ़ – प्रतापगढ़ प्रेस क्लब की मासिक बैठक संपन्न,,,,महामंत्री आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में कई अहम फैसलों पर लगी मोहर,,, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय, संगठन मंत्री अरुण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रताप विक्रम सिंह प्रस्ताव को किया पास/
आज बैठक सार्थक रही बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई इस चर्चा के दौरान महामंत्री ने प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के स्थाई भवन कैसे जमीन उपलब्ध होगी और कैसे निर्माण कार्य होगा इस पर विधिवत जानकारी दी,,उन्होंने कहा कि भवन की परिकल्पना जल्द साकार होगी।

आज की बैठक में कौन से प्रस्ताव रहे अहम,,,
1- वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई के लिए माह में एक दिन का समय निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी पदाधिकारी ने अपनी सहमति जताई।
2- महामंत्री आशुतोष त्रिपाठी ने उन पदाधिकारियों के खिलाफ एक प्रस्ताव रखा जो लगातार तीन बैठकों उपस्थित नहीं होते उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांगरखी, इस प्रस्ताव पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताते हुए इस प्रस्ताव को भी पास किया।
3- उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने अपने प्रस्ताव में क्लब के सदस्यों के क्रियाकलापों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि जिन्होंने क्लब की नियम कानून को नहीं मानते है,,,उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की बात कही। जिस पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताते हुए इस प्रस्ताव को पास किया।
4- संगठन मंत्री अरुण श्रीवास्तव द्वारा एक मांग रखी गई। उन्होंने अपने प्रस्ताव में कहा कि क्लब के किसी भी सदस्य को कोई भी समस्या आती है, तो वह लिखित रूप से समस्या प्र. प्रेस क्लब को अवगत कराए तभी उसकी मदद क्लब करे,,अन्यथा उसकी मदद नहीं की जाए,,इस प्रस्ताव पर सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताते हुए पास कर दिया/

