सांसद से मान्धाता के सभासदों ने की शिकायत

उत्तर प्रदेश देश

कुलदीप यादव के आवास पर सभासदों की बैठक

सुरेश महाराज प्रतापगढ़
विश्वनाथ गंज- मान्धाता नगर पंचायत में विकास कार्य में अनियमिता और भ्रष्टाचार से नाराज़ सभासदों की एक बैठक का आयोजन समाजवादी पार्टी मान्धाता नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीप यादव के आवास पर किया गया था जहां पर क्षेत्र के दौरे पर निकले सांसद डॉ एस पी सिंह पटेल ने पहुंचकर सभासदों की समस्या को सुना,

सभासदों का कहना था कि आवास का सर्वे हो गया लेकिन रिपोर्ट जिला प्रशासन को सम्मिट नहीं की गयी, इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने संबंधित विभाग ने बात की, इसी तरह से सभासदों ने मान्धाता नगर पंचायत के अधिषाशी अधिकारी की मनमानी की शिकायत की जिसपर सांसद ने सभासदों को कहा कि बिंदुवार शिकायत तैयार कर दीजिए जिला प्रशासन से समिति का गठन करवाकर निष्पक्ष जांच करवाया जायेगा/सांसद डॉ एस पी सिंह पटेल ने सभासदों को भरोसा दिलाया कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान बरकरार रहेगा और उनकी समस्या को गंभीरता से हल किया जायेगा/ सांसद डॉ एस पी सिंह पटेल मान्धाता बाजार के जाने-माने व्यापारी फूलचंद अग्रहरि के आवास मान्धाता बाजार पहुंचे, चंद दिनों पूर्व फूलचंद अग्रहरि का निधन हो गया, सांसद ने मान्धाता बाजार पहुंचकर फूलचंद अग्रहरि के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की/

इस दौरान  व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू केसरवानी, समाजवादी पार्टी मान्धाता नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीप यादव, अशोक कुमार सभासद , सुनील सरोज सभासद ,राजू दुबे सभासद, ओमप्रकाश पटेल सभासद, राहुल पटेल सभासद, सुनील सुजीत पटेल सभासद ,मदन प्रजापति सभासद, धर्मेंद्र सिंह सभासद , बृजेन्द्र सिंह सभासद,सुमित सिंह,मनोज पटेल सभासद, के साथ साथ सोम द्विवेदी, कुशल यादव, नितिन यादव,
सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *