भिवंडी में 16 वर्षीय किशोरी लापता, अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी के नवीवस्ती इलाके से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी ने अपनी छोटी बहन को काम से बाहर जाने की बात कहकर घर छोड़ा, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
शंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण किया है। इस मामले में भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *