सुरेश महाराज
प्रतापगढ़ – श्रावण मास के पावन अवसर पर गायत्री गंगा परिवार द्वारा गायत्री गंगा पैलेस राजगढ़ में श्री शिव कथा का आयोजन किया गया है,

गायत्री गंगा ग्रुप के एम डी क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी प्रज्ञा सिंह ने बताया कि श्रावण मास के पावन अवसर पर 19 जुलाई से 21 जुलाई तक अपराह्न 2 बजे से सायं 6 बजे तक श्री धाम वृंदावन के कथा मर्मज्ञ एवं सरस प्रवक्ता परमपूज्य संत श्री मुकेश आनंद जी महाराज व्यासपीठ पर विराजमान होकर हम सभी को अमृत कथा का रसपान करायेंगे, गायत्री गंगा ग्रुप के एम डी प्रज्ञा सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय श्री शिव कथा का समापन 21 जुलाई को होगा,

कथा समापन और वृहद रूद्राभिषेक के पश्चात सायं पांच बजे से महाप्रसाद भंडारा प्रारंभ होगा/ प्रमुख ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ प्रतापगढ़ चंद्रिका सिंह, राम अकबाल सिंह, सुभाष सिंह, जयनाथ सिंह के साथ साथ गायत्री गंगा ग्रुप के एम डी प्रज्ञा सिंह ने भक्ति ज्ञान अमृत रसवर्षा के पावन श्री शिव कथा में क्षेत्र के लोगों से सपरिवार सहभागिता करने की अपील की है/

