भिवंडी में दो साल से अटका 500 मीटर सड़क का काम शुरू, संतोष शेट्टी के प्रयासों को मिली सफलता

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर के धामणकर नाका से बी.एन.एन. महाविद्यालय तक के लंबे समय से रुके हुए 500 मीटर सड़क के काँक्रीटीकरण कार्य का शुभारंभ पूर्व नगरसेवक श्री संतोष शेट्टी के हाथों नारियल फोड़कर किया गया।

इस अवसर पर आर.पी.आई. के शहराध्यक्ष महेंद्र गायकवाड, भाजपा के सरचिटणीस विशाल पाठारे, मुख्याध्यापक सुधीर घागस, परिसर के नागरिक, विद्यार्थी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे।

यह सड़क धामणकर नाका से कामतघर ताडाळी तक जाती है। इस मार्ग को तीन साल पहले मंजूरी मिली थी। इसमें बी.एन.एन. कॉलेज से वऱ्हाळ देवी चौक और कामतघर ताडाळी तक के दो हिस्सों का काम पूरा हो चुका है, लेकिन बी.एन.एन. कॉलेज से धामणकर नाका तक के 500 मीटर सड़क का काम पिछले दो वर्षों से रुका हुआ था।

स्थानीय नागरिकों की शिकायतों और छात्रों की परेशानियों को देखते हुए पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने लगातार महानगरपालिका और सार्वजनिक बांधकाम विभाग से संपर्क किया। जब समाधान नहीं मिला तो उन्होंने विधान परिषद सदस्य निरंजन डावखरे को पत्र लिखकर इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाने की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने ध्यान दिया और काम को हरी झंडी मिली।

         पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने कहा –

> “इस रस्ते से हजारों विद्यार्थी रोज कॉलेज जाते हैं। इतनी खराब हालत देखकर दुख होता था। हमने लगातार कोशिशें कीं, लेकिन प्रशासन ने टालमटोल की। अब जाकर काम शुरू हुआ है, इससे जनता को राहत मिलेगी।”

कार्यक्रम में Chaitanya Classes के बलराम सर और Manorathsiddhi Seva Foundation के मनफूल चौधरी भी मौजूद थे। ये संस्थाएं गरीब और जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और मार्गदर्शन देती हैं। इनके काम की भी सभी ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *