भिवंडी – टोरेंट पावर ने सूचित किया है कि संशोधित टैरिफ आगामी बिलों से भिवंडी और शील-मुंब्रा-कलवा के उपभोक्ताओं पर भी लागू होगा।
महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग (MERC) ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के उपभोक्ताओं के लिए संशोधित विद्युत दरों को 1 जुलाई, 2025 से लागू करने की मंजूरी प्रदान की है। यह आदेश केस नंबर 75 ऑफ 2025 के अंतर्गत 25 जून, 2025 को जारी किया गया है।
प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
1. विभिन्न श्रेणियों में टैरिफ संशोधन:0-100 यूनिट/माह खपत करने वाले आवासीय ग्राहकों को लगभग 9% टैरिफ में कमी मिलेगी:100 यूनिट/माह से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को उनके टैरिफ में 0.5% से 3% की मामूली बढ़ोतरी मिलेगी।
औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को ऊर्जा शुल्क में कमी का लाभ मिलेगा, हालांकि फिक्स्ड चार्ज में हल्की वृद्धि होगी।
फिक्स्ड चार्ज में लगभग 4.5% की वृद्धि की गई है।
व्हीलिंग चार्ज को ₹1.17 प्रति यूनिट से बढ़ाकर ₹1.47 प्रति यूनिट किया गया है। 2. kVAh आधारित बिलिंग की शुरुआत:1-जुलाई, 2025 से, सभी LT औद्योगिक, वाणिज्यिक और सार्वजनिक सेवा उपभोक्ता, जिनकी लोड 20 kW से अधिक है, उनको kVAh खपत के आधार पर बिल किया जाएगा।
अब ऊर्जा शुल्क kVAh यूनिट्स पर लागू होंगे, न कि kWh पर।
फिक्स्ड/डिमांड चार्ज अब kVA डिमांड के आधार पर होंगे।
उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे पावर फैक्टर की नियमित निगरानी करें।
कैपेसिटर या APFC पैनल इंस्टॉल करें और उसका नियमीत रखरखाव करें ताकि पावर फैक्टर 1 के करीब बना रहे।
यदि पावर फैक्टर में गिरावट हुई तो बिल में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।3. समय-आधारित (ToD) टैरिफ संरचना में बदलाव: यह बदलाव HT उपभोक्ता, LT-औद्योगिक, पावरलूम, वाणिज्यिक, सार्वजनिक सेवा श्रेणियों (10 kW से अधिक लोड) तथा 10 kW से कम लोड वाले औद्योगिक व वाणिज्यिक उपभोक्ता के लिए से लागू होगा।
सौर समय (9 AM –5 PM) में उपयोग के लिए:
अप्रैल से सितंबर तक ऊर्जा शुल्क पर 15% की छूट।
अक्टूबर से मार्च तक ऊर्जा शुल्क पर 25% की छूट।
व्यस्त (पीक) समय (5 PM – 12 AM) में उपयोग के लिए।
औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं पर 25% अधिभार।
अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर 20% अधिभार।
रात्रि समय छूट समाप्त:
पूर्व दी जाने वाली ₹1.50 प्रति यूनिट की रात्रि समय छूट अब हटा दी गई है।
परिवर्तनकालीन (तीन से छह महीने) अवधि जब तक कि सिस्टम और मीटरों को इन परिवर्तनों के अनुरूप उन्नत नहीं कर दिया जाता, शाम 6 बजे से रात 10 बजे के बीच बिजली के उपयोग पर ₹1.30 प्रति यूनिट का अतिरिक्त शुल्क लागू किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे टोरेंट पावर ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करें।

