विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

मो, रफीक खान (बस्ती)
सेमरियावां के राजस्व गांव बाउलिया में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 28 वर्षीय विवाहिता रिंकी का शव पंखे की कुंडी से लटकता हुआ मिला। यह घटना शुक्रवार की देर रात की है।

        पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका रिंकी की शादी करीब 10 वर्ष पहले सेमरियावां के बाउलिया निवासी राकेश लोध से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी।

        पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

घटना के बाद मृतिका के पति के दादा राम मिलन ने बताया कि शाम को खेत से धान की निराई करके रिंकी घर आई थी। रात में लगभग 8 बजे राकेश मजदूरी करके घर लौटा। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। राम मिलन के अनुसार, कहासुनी के बाद रिंकी अपने कमरे में चली गई और राकेश बाहर सो गया। रात करीब 11 बजे जब राकेश कमरे में गया तो देखा कि रिंकी का शव फंदे से लटक रहा था।

   मृतिका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता संतराम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो शव देखकर लग रहा था कि रिंकी को मारा-पीटा गया है। संतराम ने दामाद राकेश और उसके परिजनों पर बेटी को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *