सुरेश महाराज प्रतापगढ़
मान्धाता – ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद विश्वनाथ गंज मान्धाता मोड़ पर अजय सिंह चौहान परिवार द्वारा आयोजित जय हनुमान कांवरिया संघ विशाल भंडारे में सहभागिता करने अपने साथियों के साथ पहुंचे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने अजय सिंह चौहान परिवार द्वारा आयोजित भंडारे की सराहना करते हुए कहा कि श्रावण मास में शिव भक्त कांवरियों के स्वागत सम्मान और सेवा में अजय सिंह चौहान परिवार द्वारा आयोजित भंडारा एक माह चलता रहता है यह बहुत बड़ा पुण्य कार्य है,


ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद विश्वनाथ गंज मान्धाता मोड़ पर कांवरियों के साथ बैठकर घंटों समय बिताया और धर्म कर्म पर चर्चा की/ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा कि स्मृति शेष स्वर्गीय राम बहादुर सिंह चौहान निवासी ग्राम बोझी के सुपुत्र सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह ,संजय सिंह चौहान फायर ब्रिगेड ,अजय सिंह चौहान मेडिकल स्टोर के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है/ इस अवसर पर पप्पे सिंह , समाजसेवी सत्येन्द्र सिंह, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे

