कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित
प्रतापगढ़
कटरा गुलाब सिंह – कटरा गुलाब सिंह के एक युवा प्रियांशु अग्रहरि ने इमानदारी की मिशाल पेश करते हुए बैंक एकाउंट में गलती से चले आए बारह हजार रुपए वापस कर दिया, इमानदारी की मिशाल पेश कर कटरा गुलाब सिंह का नाम रौशन करने वाले प्रियांशु अग्रहरि को कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना), चौकी प्रभारी राजीव वर्मा और युवा समाजसेवी रोहित सिंह ने पुष्पमाला पहनाकर अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया,

प्रियांशु अग्रहरि के बैंक खाते में बारह हजार रुपए तमिलनाडु के एक व्यक्ति द्वारा ट्रान्सफर के दौरान गलती से आ गये, इस बारह हजार रुपए को लेकर प्रियांशु अग्रहरि बहुत परेशान थे दूसरी तरफ गलती से पैसे ट्रांसफर कर देने वाला तमिलनाडु का व्यक्ति भी अपनी ग़लती को लेकर परेशान पैसे वापस लेने के लिए प्रियांशु अग्रहरि को फोन कर रहा था लेकिन बातचीत में तमिल भाषा का इस्तेमाल करने से प्रियांशू अग्रहरि और तमिलनाडु के व्यक्ति के बीच बात नहीं बन पा रही थी प्रियांशु अग्रहरि ने तमिलनाडु की व्यक्ति की परेशानी को देखते हुए एक मित्र की सहायता ली और इंग्लिश में बातचीत का राफ्ता कायम होने के बाद मामला हल हुआ और प्रियांशु अग्रहरि ने तमिलनाडु के व्यक्ति का बारह हजार रुपए वापस कर दिए, प्रियांशु अग्रहरि के इमानदारी की चर्चा बहुत तेजी से कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र में फैल गई, इमानदारी की मिशाल पेश करने वाले प्रियांशु अग्रहरि के इस सराहनीय कार्य पर खुशी व्यक्त करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना) ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और क्षेत्र का नाम रौशन किया है, आज के समाज को प्रियांशु अग्रहरि जैसे युवाओं की जरूरत है और युवा वर्ग को प्रियांशु अग्रहरि से सीखना चाहिए, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ( मुन्ना), चौकी प्रभारी राजीव वर्मा और युवा समाजसेवी रोहित सिंह ने सम्मान करते हुए बधाई दी/

