सुरेश महाराज
प्रयागराज – कटनई बहरिया प्रयागराज के मशहूर शिक्षा संस्थान ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज के शिक्षक ने बैंक एकाउंट में गलती से आए साढ़े सात हजार रुपए वापस कर इमानदारी की मिशाल पेश की/

अनूप कुमार मिश्रा कटनई बहरिया प्रयागराज के मशहूर विद्यालय ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं शुक्रवार की शाम अचानक उनके बैंक खाते में साढ़े सात हजार रुपए आ गये जिसका मैसेज अनूप कुमार मिश्रा मोबाइल पर देखकर दंग रह गए लेकिन थोड़ी ही देर में मुंबई से अनुष्का अरविंद सरतापे नामक महिला का फोन आया और उसने बताया कि बैंक एकाउंट नंबर की ग़लती से साढ़े सात हजार रुपए आपके खाते में चलें गये है, शिक्षक अनूप कुमार मिश्रा रूपये वापस करने की तैयारी में तो थे लेकिन यह भी सोच रहें थे की कहीं यह चीटर न हो साढ़े सात हजार रुपए वापस करने के दौरान बैंक खाते से बड़ी रकम हैक कर लिया जाए,इसी उहापोह में लगे थे की बार बार मुंबई से अनुष्का अरविंद सरतापे का बार बार फोन रहा था मुंबई से फोन कर रही महिला ने शिक्षक अनूप कुमार मिश्रा को लालच देते हुए कहा कि आप साढ़े सात हजार रुपए में से पांच हजार वापस कर दीजिए बाकी आप रख लिजिए, लेकिन इमानदार अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि मुझे आपसे एक पैसा नहीं लेना है मैं अपने मन की संतुष्टि के लिए आपके पैसे वापस करने में देरी कर रहा हूं क्योंकि आजकल धोखधड़ी बहुत हो रही है, दोस्तों से सलाह मशविरा करने के बाद शिक्षक अनूप कुमार मिश्रा ने गलती से आए पैसे को वापस कर दिया, महिला ने जहां शिक्षक अनूप कुमार मिश्रा का इस इमानदारी के लिए आभार व्यक्त किया वही गांव समाज और आस-पास क्षेत्र के लोगों ने शिक्षक अनूप कुमार मिश्रा के इस इमानदारी की सराहना की/ शिक्षक अनूप कुमार मिश्रा की इस इमानदारी और सराहनीय कार्य पर ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) ने कहा की शिक्षक समाज का निर्माता कहा जाता है अनूप कुमार मिश्रा जैसे शिक्षकों के आचरण और व्यवहार समाज में बदलाव और जागरूकता लाकर समाज नवनिर्माण करते हैं , ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) ने शिक्षक अनूप कुमार मिश्रा का अभिनंदन करते हुए बधाई दी है/

