आमदार के करीबी बतायें जाने वाले भावी नगर सेवक के वार्ड में कचरे का ढेर।

भिवंडी

भिवंडी गैबी नगर स्थित मोमिन पूरा में लगा है कचरे का अंबार,
रहवासियों ने बताया कि यहां पर बकरा ईद से कचरा नहीं उठा,और ना ही कोई समाज सेवक ,नेता व भावी नगरसेवक ने इसकी सूचना मनपा अधिकारियों को देने की जहमत उठाई,


वैसे तो इस क्षेत्र में नगर सेवकी लड़ने के लिए तारिक मोमिन जो आमदार श्री राइस शेख के बहुत करीबी माने जाते हैं और वे इसी क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे,अब सवाल ये उठता है कि जिस समाज सेवक के पास क्षेत्र की जनता बारमबार इस कचरे को लेकर शिकायत करती हो और वो ब्यक्ति क्षेत्र में फैला कचरा तक नहीं उठा सकता तो आप के क्षेत्र को कैसे साफ रखेगा क्यूंकि वार्ड की जनता इस तरह आपस में बात करती नजर आती है,
खैर मोमिन पूरा में जिस तरह नया डंपिग बना है उससे रहवासियों सहित राहगीरों को बिमारी का सामना करना पड़ा रहा है,

वहीं मोमिन पूरा गैबी नगर मोईन मंजिल के पास भी इसी तरह कचरा बकरा ईद से पड़ा हुआ है उसे भी किसी उठवाने की जहमत नहीं जुटाई और लोग चले हैं चुनाव लडने,मनपा के आरोग्य विभाग के प्रमुख श्री तातली और जी एम सोनावने  से पोल खोल अपील कर रहा है की वहां से कचरे का अंबार त्वरित हटाया जाए,और वहां पर हो रहे डंपिग को बंद करें,तथा इस मामले में ढिलाई बरतने वाले सफाई कर्मचारीयों पर उचित कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *