बालुकेश्वर नाथ धाम पर मर्चेंट नेवी टीम द्वारा भंडारा कल

उत्तर प्रदेश

सुरेश महाराज प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ – क्षेत्र के प्रसिद्ध पौराणिक स्थल बाबा बालुकेश्वर नाथ धाम देवघाट मोहनगंज में सावन माह पावन सोमवार पर 4 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है मर्चेंट नेवी आफीसर आलोक सिंह के नेतृत्व में मर्चेंट नेवी टीम द्वारा आयोजित यह भंडारा सोमवार 4 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगा/

आलोक सिंह ईशीपुर ढेकाही ने बताया कि सावन मास के पावन सोमवार पर मर्चेंट नेवी टीम के सहयोग से यह भंडारा किया जा रहा है आलोक सिंह ने कहा कि मर्चेंट नेवी की हमारी टीम के ज्यादातर लोग हमेशा घर से दूर अपनी ड्युटी पर रहते हैं लेकिन इसी तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम से हम सभी गांव समाज से जुड़े रहने की कोशिश करते हैं हम सभी लोग गांव समाज के बीच इसी तरह से उपस्थित दर्ज कर धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग कर रहे हैं/ बता दें कि ईशीपुर ढेकाही निवासी आलोक सिंह एक युवा समाजसेवी है जो मर्चेंट नेवी में आफीसर है और गांव समाज के युवा बेरोजगार को हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का काम करने के साथ साथ रोजगार के साधन उपलब्ध कराते हैं मर्चेंट नेवी आफीसर आलोक सिंह ने मोहन गंज आसपास क्षेत्र में एक बदलाव लाया है भारी संख्या में युवाओं को मर्चेंट नेवी के लिए प्रोत्साहित किया है/ मर्चेंट नेवी टीम ने 4 अगस्त को आयोजित भंडारे में क्षेत्र के लोगों से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *