भिवंडी मनपा में आयोजित हुआ लोकशाही दिन, दो शिकायतें दर्ज

भिवंडी

अगली बैठक 1 सितंबर को, नागरिकों से समय पर आवेदन करने की अपील

अब्दुल गनी खान
भिवंडी, 4 अगस्त 2025 | महाराष्ट्र शासन के निर्देशानुसार भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका मुख्यालय स्थित नवीन प्रशासनिक इमारत के सभागार में आज लोकशाही दिन का आयोजन किया गया। बैठक में मनपा के प्रशासक एवं आयुक्त की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं।

इस दौरान नागरिकों की ओर से कुल दो शिकायत आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एक आवेदन अवैध निर्माण से संबंधित था जबकि दूसरा फायर ब्रिगेड व अन्य अनुमति से जुड़ा हुआ था। ये मामले क्रमशः प्रभाग समिति क्रमांक 5 और अग्निशमन विभाग से संबंधित थे।

प्राप्त शिकायतों पर आयुक्त द्वारा संबंधित विभाग प्रमुखों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मनपा प्रशासन ने बताया कि अगला लोकशाही दिन सोमवार, 1 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। जो नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराना चाहते हैं, वे 18 अगस्त 2025 तक निर्धारित प्रारूप में तीन प्रतियों सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में आवेदन जमा करें, ऐसी अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *