सुरेश महाराज
प्रतापगढ़ की राजनीति में सादगी से इंट्री कर कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत का प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष कहलाने वाले अशोक कुमार यादव (मुन्ना भईया) का आज जन्मदिन है,

जिले की राजनीति तेजी से उभरते हुए अशोक कुमार यादव (मुन्ना भईया) सादगी, सरलता की प्रतिमूर्ति हैं कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतकर यह साबित कर दिया की दृढ़ इच्छाशक्ति और आम जनमानस के आशीर्वाद से जातिवाद की राजनीति को आसानी से पटखनी दी जा सकती है,

अशोक कुमार यादव (मुन्ना भईया) के कार्यकाल में कटरा गुलाब सिंह की दिशा और दशा दोनों बदल रही कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत में लगी स्ट्रीट लाइट, पिंक शौचालय, साफ-सफाई, फांगिग और कीटनाशक छिड़काव, पात्र जरुरतमंद को तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है/

कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना भईया) को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला पंचायत सदस्य प्रमोद पटेल, युवा नेता गोलू दूबे, बीरु पटेल, यदुवंशी महासभा अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र कांत यादव, पत्रकार विजय यादव मुंबई, समाजवादी पार्टी मान्धाता नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीप यादव, प्रधान विरेन्द्र यादव, समाजसेवी रविन्द्र यादव (शारदा) , पत्रकार अतुल यादव,अनुज राव, अमित सिंह, सहित नेता , पत्रकार, समाजसेवी, सभासद, प्रधान और आम जनता भारी संख्या में आवास पर बधाई देने पहुंचे/