भिवंडी से मुंब्रा तक इमाम हुसैन की याद में ऐतिहासिक पदयात्रा

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत और करबला के त्याग, सत्य एवं इंसाफ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भिवंडी के शिया इमामबाड़ा पीरानी पाड़ा से मुंब्रा के सुहाना कंपाउंड तक एक ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन किया गया।

“अन्याय के खिलाफ आवाज़, सत्य के लिए बलिदान” के नारे और करबला के संदेश के साथ यह पदयात्रा न्याय, शांति और एकता का पैग़ाम देती हुई आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में बैनर, धार्मिक संदेश और तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से शामिल हुए।

पुलिस प्रशासन के सहयोग से यह पदयात्रा सुचारू रूप से जारी है। भिवंडी और मुंब्रा, दोनों ही स्थानों पर मार्ग में स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा और जलपान कराकर प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।आयोजकों ने बताया कि इमाम हुसैन का करबला का संघर्ष केवल एक धार्मिक घटना नहीं, बल्कि यह अन्याय के खिलाफ लड़ाई और मानवीय मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है, जो भिवंडी से मुम्ब्रा तक फैले समाज के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *