राकांपा अजित दादा गट के युवाओं ने आयुक्त से की मुलाक़ात
अब्दुल गनी खान
भिवंडी – भिवंडी शहर के प्रभाग समिति क्रमांक अंतर्गत आमपाड़ा सुपर बेकरी, अल्लअब्बास बिल्डिंग के सामने का रस्ता पूरी तरह से खस्ताहाल बना हुआ हैं जिसके कारण से आने जानेवाले परिसर के नागरिको को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं साथ ही परिसर के स्कुली छात्रों को इस बरसात में गंदे पानी और टूटी फूटी सड़को पर चलना पड़ रहा हैं रास्ते का पानी निकासी नाही होने के वजह से सारा रस्ता पानी से भरा रहता हैं!तों वहीं दूसरी तरफ आमपाड़ा रियाज होटल,ताजिया चौक और रबी मेडिकल परिसर में रास्ते पर मनपा द्वारा स्ट्रीट लाईट ना होने के कारण शाम होते ही नागरिकों को अँधेरे का सामना करना पड़ता हैं

इन समस्याओ को लेकर राकांपा अजित दादा गट के भिवंडी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवक वसीम अंसारी ने अपने पदाधिकारी समीर पटेल, सिद्धार्थ गोरे, अबुशमा सहित शिष्टमण्डल लेकर मनपा आयुक्त अनमोल सागर से मुलाक़ात की और समस्याओ से अवगत कराया तों वहीं पर आयुक्त ने इसे सज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया की जल्द से जल्द नगरीको को सुविधा दिलाने का प्रयास करेंगे!

