स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल अण्ड जुनियर कालेज में स्वतंत्रता दिवस संपन्न

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर के अंतर्गत रावजी नगर गणेश सोसायटी में स्थित निशांत एज्युकेशनल एन्ड वेल्फेयर सोसायटी ‌द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल अण्ड जुनियर कालेज में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण श्री विनोद पाटील (पोलीस निरीक्षक शांतीनगर पोलिस स्टेशन) इनके हाथों से संपन्न हुआ।

इस शुभ भवसर पर मुख्यअतिथी के रूप में संस्था के सचिव श्री रामनाथ. जे. गुप्ता, श्रीमती पुष्पा आर. गुप्ता, श्री निशांत आर गुप्ता, निधी गुप्ता विशेष अतिथी के रूप. माजी नगरसेविक सविता कर्णकार गीता चौधारी, मनोज गुळवी, मेहबुब आलम, माजी नगरसेवक दिलीप गुळवी, रमेश दिवेकर आदि मान्यवर उपस्थित थे।

ध्वजारोहण कर्ता श्री विनोद पाटील को संस्था सचिव श्री रामनाथ जे. गुप्ता ने शाल श्रीफल देकर स्वागत किया. छात्र तथा छात्रो को प्रशस्तीपत्र तथा पुष्पगुच्छ देकर कालेज के प्रधानाचार्य श्री एल. यु. पाल,अंबावडे सीमा, शेख गुलाब, मोमिन गौसिया ने स्वागत किया. सूत्र संचालन नाजरीन मॅडम तथा सदफ मॅडम ने किया आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री. एल. यु. पाल सर ने किया।
इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

**********************************

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *