भिवंडी में तीन पत्ती जुआ खेलते छह लोग पकड़े गए, 4 हजार रुपये नकद जब्त

भिवंडी

खाड़ीपार इलाके में निजामपुरा पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

विशेष संवाददाता | भिवंडी

भिवंडी के खाड़ीपार इलाके में तीन पत्ती जुआ खेलने के आरोप में निजामपुरा पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 4 हजार रुपये नकद और जुआ खेलने का सामान जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर की रात करीब 9:25 बजे निजामपुरा पुलिस को सूचना मिली कि खाड़ीपार स्थित समीर सर्विस सेंटर के पास कुछ लोग तीन पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारकर गणेश गोडगो देमनाथ, रईस अहमद अंसारी, मुख्तार इब्राहिम शेख, हबाबुल्ला अंसारी, आसिफ अब्दुल गनी शेख और हनु मुबारक शेख को पकड़ा।पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 हजार रुपये नकद और जुआ खेलने के उपकरण बरामद किए। सभी आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है।इस मामले में पुलिस कर्मचारी अभिषेक सुदाम खंदारे की शिकायत पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच पुलिस हवलदार कांबले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *