मुंबई: कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पार्टी के उत्तर भारतीय चेहरा संजय निरुपम को निष्कासित कर दिया है। संजय निरुपम मुंबई नार्थ वेस्ट सीट शिवसेना यूबीटी को दिए जाने से नाराज थे। उन्होंने हाईकमान को फिर से विचार करने के लिए सात दिन का समय दिया था। समय पूरा होने पर अब संजय निरुपम ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। अब जब पार्टी ने उन्हें निकाल दिया है तब सवाल खड़ा हो है कि संजय निरुपम का अगला कदम क्या होगा? संजय निरुपम शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में आए थे। मुंबई नार्थ वेस्ट से लड़ने के इच्छुक संजय निरुपम के पास काफी सीमित विकल्प है। उनके बीजेपी में जाने की आसार बेहद कदम है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि संजय निरुपम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अगर वे शिवसेना में प्रवेश लेते हैं तो इसे घरवापसी के तौर पर पेश कर सकेंगे।
