लाखों की बिजली चोरी का पर्दाफाश, आरोपी फरार तलाश में पुलिस।

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी शांतिनगर पुलिस ने पूर्णा गांव में  एक बड़े बिजली चोरी प्रकरण का खुलासा किया है। यह मामला जय भगवान कंपाउंड, पुर्णा गांव का है, जहां अवैध रूप से लाखों रुपये की बिजली चोरी की गई। टोरेंट पॉवर कंपनी के एक्जीक्यूटिव अधिकारी कु.मोनिका संजय कुंभारे ने दर्ज कराई है, पुलिस ने बिजली अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक संपत्ति के मालिक पप्पु खंडागले, कौशल तरे और कुशल खंडागले ने अवैध रूप से तार जोड़ कर बिजली आपूर्ति ली और बिना मीटर के भारी मात्रा में बिजली का उपयोग किया। अधिकारियों के अनुसार यह बिजली चोरी 14 मई 2024 से 13 मई 2025 के बीच हुई और इस दौरान लगभग 14,539 युनिट बिजली इस्तेमाल कर 3 लाख 58 हजार 929.49 रुपये की बिजली चुराई गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में है कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अरूण घोलप कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *