कार्रवाई ना होने के करण जुआ माफिया बेखौफ
अब्दुल गनी खान
भिवंडी के निजामपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत नज़राना कंपाउंड के सामने लस्सी सायकल मार्ट पीछे जोर शोर से चल रहा है जुआ सट्टा मटका का अड्डा।
दूसरा पुलिस उपायुक्त के नाक के नीचे हसीन सिनेमा के पास एक छोटी-सी केबिन में तथा महानगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग के पास आटो रिक्शा में और जिसकी जानकारी निजामपुर पुलिस को छोड़ कर बकी सभी को है। जिस के कारण पुलिस की कार्यशैली पर सावल उठ रहे है।
सूत्रों का कहना है की इस अवैध जुआ सट्टा का कारोबार आनंद नामक व्यक्ति का है। जो इसे संचालित कर गरीब मजदूर लोगों को जुआ के दाओं में एक का सौ दिखा कर उनकी महीनों की कमाई ऐंठ लेता है। जिसके कारण कई परिवारों के घरों में पालन पोषण भी मुश्किल हो जाता है। सूत्र बताते है की स्थानिकों द्वारा कई बार करवाई की मांग करने के बावजूद इस जुआ अड्डे पर पुलिस किसी भी तरहा की कार्रवाई नहीं करती है। क्यों कि इस जुआ माफिया का एक बड़े जनता का चुनिंदा नेता की साँठगाँठ होने की तरफ इशारा करते है। इतना हि नहीं इस जुआ अड्डे पर भोली भाली जानता का जेब खाली करने हेतु अनेकों प्रकार के खेल चलाये जाते है। जैसे पाना, (टीन आकड़ों का नम्बर), चक्री, कटिंग पत्ता, स्टार बाजार, कल्याण बाज़ार और मेन बाज़ार नामक जुआ खिलाया जाता है। इस रहवासी इलाके में बेखौफ चल रहे जुआ अड्डे पर कार्रवाई की मांग लगातार उठती रही रहती है परन्तु सत्ताधारी नेता के दबाव में पुलिस कार्रवाई करने में असक्षम साबित हो रही है।

