धर्मवीर आनंद दिघे साहेब की पुण्यतिथि पर शिवसैनिकों ने श्रद्धांजलि पुष्पहार अर्पण कर किया गया याद।

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी 26 अगस्त मंगलवार को धर्मवीर आनंद दिघे साहेब की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाप्रमुख मनोज गगे साहेब व शिवसैनिकों और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत नेता को नमन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम छत्रपती शिवाजी महाराज के पुतले पर पुष्पहार अर्पण किया गया।

इस अवसर पर जिल्हाप्रमुख मनोज गगे साहेब, जिल्हा सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी और जिल्हा संघटिका वैशालीताई मेस्त्री प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पश्चिम सचिव नितेश दांडेकर और पूर्व सचिव शांताराम गायकवाड ने छत्रपती शिवाजी महाराज के पुतले को पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद धर्मवीर आनंद दिघे साहेब की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाई वनगे, उपशहर प्रमुख और अरुण अहिरे, उपशहर प्रमुख ने प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में अरूणा पाटील, दीपाली जैन, मीरा भानुशाली, बशीर इंडीकर, कमरूद्दीन दीवान, मनीष गिरी, रेकांत बागल, विजय कुंभार, मयुर कदम, राजु पातकर, विवेक जोशी, शांताराम जाधव, राजु पोतन समेत अनेक शिवसैनिक और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धर्मवीर आनंद दिघे साहेब के कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि धर्मवीर आनंद दिघे साहेब आज भी शिवसैनिकों के दिलों में जीवित हैं। उनकी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि ने एक बार फिर शिवसेना कार्यकर्ताओं में एकता और जोश भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *