अब्दुल गनी खान
भिवंडी : शांतीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, अन्सार नगर स्थित शरीफ अपार्टमेंट में रहने वाले अहमद अली मन्सूर अन्सारी ने बिजली की अनधिकृत कनेक्शन लेकर बड़ी बिजली चोरी की। आरोपी ने टोरेन्ट पावर कंपनी की केबल से सीधे कनेक्शन जोड़कर 8371 यूनिट बिजली का अवैध उपयोग किया। इस चोरी से कंपनी को लगभग ₹2,68,444 का आर्थिक नुकसान हुआ है।
पुलिस ने मामला विज अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत दर्ज किया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

