अब्दुल गनी खान
भिवंडी : भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका क्षेत्र में अब बोगस डॉक्टरों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। मनपा के वैद्यकीय अधिकारी और नागरी आरोग्य केंद्र के अधिकारी रोजाना अस्पतालों और क्लीनिकों का दौरा करेंगे।
इस दौरान डॉक्टरों की डिग्री प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनकी मूल डिग्री अस्पताल या क्लीनिक के दर्शनीय भाग में प्रदर्शित हो। यदि बिना डिग्री के अवैध रूप से कोई चिकित्सा व्यवसाय करते हुए पाया गया, तो उनकी सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी।
मनपा आयुक्त एवं प्रशासक तथा स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इस मुहिम से बोगस डॉक्टरों पर अंकुश लगेगा और लोगों में जागरूकता फैलेगी।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,



