अब्दुल गनी खान
भिवंडी की अपराध शाखा (यूनिट-2) ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी नफीस उर्फ तोतला दिलावर खान (23 वर्ष, निवासी शांतीनगर, भिवंडी) को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है।
घटना 30 अगस्त 2025 की है। अपराध शाखा के पुलिस कर्मी इंगले को गुप्त जानकारी मिली थी कि आरोपी नफीस उर्फ तोतला शांतीनगर पाईपलाइन रोड पर अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा है। जानकारी के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक मिथुन भोईर और उनकी टीम ने पाईपलाइन रोड (भादवड नाका से बिलालनगर की ओर, ट्रान्सफार्मर के पास) सापला लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में आरोपी के पास से एक माउजर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
आरोपी के खिलाफ शांतीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उस पर शस्त्र अधिनियम 1979 की धारा 3, 27 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1), 135 के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमरसिंह जाधव और सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच-1, ठाणे) शेखर बागडे के मार्गदर्शन में की गई। इसमें वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे, उप-निरीक्षक मिथुन भोईर, पो.उ.नि. रविंद्र बी. पाटील, सहायक उप-निरीक्षक सुधाकर चौधरी तथा पुलिसकर्मी बोरसे, राणे, पाटील, घाग, डोंगरे, इंगले, घरत और कुंभार शामिल थे।

