मंत्री जयदीप कवाडे से भिवंडी प्रतिनिधिमंडल की भेंट

भिवंडी



महिलाओं को लघु उद्योगों से जोड़ने और सुरक्षा को लेकर रखी गई मांगें

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और लघु उद्योग विकास महामंडल के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) मा,जयदीप जोगेंद्र कवाडे से 28 अगस्त 2025 को भिवंडी का एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस मुलाकात में शहर के विकास, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर पिपल्स रिपब्लिकन पार्टी भिवंडी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अजय पालके, ठाणे ग्रामीण अध्यक्ष रहेमत्तुल्ला (मुन्ना भाई) अंसारी, अल्पसंख्यक भिवंडी शहर अध्यक्ष अब्दुल गनी खान वरिष्ठ समाजसेवक संजय कुलकर्णी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। विशेष रूप से वरिष्ठ समाजसेवक संजय कुलकर्णी की उपस्थिति ने इस चर्चा को और महत्व प्रदान किया।

बैठक के दौरान भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष अजय पालके ने मंत्री कवाडे के समक्ष स्पष्ट रूप से मांग रखी कि महिलाओं को भी लघु उद्योग विकास महामंडल की योजनाओं से जोड़ा जाए। उनका कहना था कि यदि महिलाओं को छोटे-छोटे उद्योगों से जोड़ा गया तो न केवल वे आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही शहर में महिला सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने भिवंडी जैसे औद्योगिक शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने पर जोर दिया।

प्रतिनिधियों ने यह भी सुझाव दिया कि भिवंडी और आसपास के क्षेत्रों में लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार को विशेष पैकेज लाना चाहिए। इससे स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

मा,मंत्री जयदीप कवाडे ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लघु उद्योगों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को जोड़ना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में शीघ्र ही ठोस पहल की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल की इस भेंट को भिवंडी के सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपस्थित नागरिकों का मानना है कि यदि सरकार स्तर पर इन मांगों को लागू किया गया तो भिवंडी न केवल औद्योगिक क्षेत्र में और प्रगति करेगा बल्कि महिलाओं के जीवन में भी नई रोशनी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *