अब्दुल गनी खान
भिवंडी:जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के ऐतिहासिक 1500 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजा अकादमी भिवंडी शहर अध्यक्ष कुरेशी आवेस रजा,व टीम ने दावत नामा लेकर पहुंची भ्रष्टाचार विरोधी समिति के ठाणे जिला अध्यक्ष श्री तुफैल अहमद फ़ारूकी ने इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि “ईद-मिलादुन्नबी इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम देता है। आज की दुनिया को नफ़रत नहीं, बल्कि अमन और शांति की ज़रूरत है। यह जश्न केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए रोशनी का पैग़ाम है।”

इसी दौरान गणेशोत्सव को लेकर भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। श्री फ़ारूकी ने कहा कि “गणपति बप्पा का पर्व भी एकता और भाईचारे का प्रतीक है। महाराष्ट्र की परंपरा से जुड़ा यह उत्सव सभी को जोड़ता है और सामाजिक सद्भाव को मज़बूत करता है। ईद-मिलाद और गणेशोत्सव दोनों पर्व हमें सिखाते हैं कि विविधता ही हमारी असली ताक़त है।
उक्त मौके पर श्री तुफैल अहमद फारूकी , कांग्रेस पार्टी के नेता श्री परवेज खान,नसीम खान,व अन्य लोग मौजूद थे।

