अब्दुल गनी खान भिवंडी।
शांतीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक प्रकरण में कामतघर क्षेत्र में बड़ी बिजली चोरी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह मामला गुन्हा रजिस्टर क्र. 1017/2025 के तहत विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 में दर्ज किया गया है।
फिर्यादी शंकर गणपती सावरतकर (48 वर्ष), कार्यरत एक्जीक्यूटिव कर्मचारी क्र. 167035, दया पार्क, भिवंडी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
आरोपी के रूप में कुरेशी मोहम्मद ईद्रीस मोहम्मद सरवर (बिजली ग्राहक) और इरफान कुरेशी (बिजली उपभोक्ता), निवासी घर नं. 86, विंग बी, फ्लैट नं. 102, नदीम मंडावरीया कॉम्प्लेक्स, पटेल कंपाउंड, धामनकर नाका रोड, कामतघर, भिवंडी पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शिकायत के अनुसार, 22 मई 2024 से 21 मई 2025 के बीच आरोपियों ने अपने फ्लैट के पास लगे रोहित्र नं. 4004040 के फ्यूज सेक्शन पिलर से गुजरने वाली टोरेंट पावर कंपनी की 7063… केबल में अवैध रूप से दो कोर काले रंग की केबल जोड़कर मीटर को बायपास कर दिया। इसके माध्यम से आरोपियों ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया।
जांच में सामने आया कि इस तरीके से करीब 7005 यूनिट बिजली की चोरी की गई, जिसकी कीमत ₹2,08,235.70/- आंकी गई है।
इस मामले की जांच सपोनि अरुण घोलप द्वारा की जा रही है।

