भिवंडी शहर में हड़कंप
भिवंडी के जूना गौरीपाड़ा इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई चोरी ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी।
7वीं मंज़िल पर निशाना
उस्मान रेसिडेंसी की सातवीं मंज़िल पर रहने वाली अफिफा बानो अब्दुल्ला शेख (30) के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और गहनों समेत ₹9 लाख 5 हज़ार रुपये चुरा लिए।
सुबह से दोपहर के बीच वारदात
पुलिस के अनुसार चोरी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच हुई। घर खाली देख चोरों ने अलमारी को निशाना बनाया।
घर लौटी महिला के उड़े होश
घर लौटने पर अफिफा बानो ने टूटा ताला देखा तो तुरंत भोईवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की जांच शुरू
भोईवाड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मौके से फिंगरप्रिंट्स और सुराग जुटाए गए
आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं
संदिग्धों से पूछताछ जारी है
लोगों में दहशत, गश्त की मांग
इस घटना के बाद नागरिकों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
एपीआई शिवाजी पाटिल के हाथों जांच
फिलहाल मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी पाटिल कर रहे हैं।

