भिवंडी में भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का भव्य स्वागत

भिवंडी


“मोदी और योगी ने उत्तर प्रदेश को बनाया सर्वोत्तम प्रदेश” – विधायक रमेश मिश्रा

अब्दुल गनी खान
भिवंडी में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया। खोखा कंपाउंड स्थित कृष्णा कॉम्पलेक्स प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज की ओर से उन्हें शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत की पहल अजय कुमार सीताराम यादव ने की।

इस अवसर पर मंच पर भाजपा नेता विजय किशोर तिवारी, पी.डी. यादव, ओम प्रकाश मौर्या और रऊफ अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि वे हर वर्ष गणेश उत्सव के अवसर पर मुंबई आते हैं और यहां रह रहे अपने क्षेत्र के लोगों व शुभचिंतकों से मुलाकात कर हाल-चाल लेते हैं। उन्होंने जौनपुर के पूर्व विधायक लक्ष्मी शंकर को याद करते हुए कहा कि उनके कार्य आज भी गांव-गांव और गली-मोहल्लों में लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

विधायक मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा,
“आज उत्तर प्रदेश कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यापार, सड़क और बिजली जैसे सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, महिलाएं और युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।”

उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण और काशी तीर्थ विकास को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इन कार्यों पर न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी गर्व किया जा रहा है।

कार्यक्रम में ब्रिजेश पांडेय, अभिनव शर्मा, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विवेकानंद पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *