अब्दुल गनी खान
भिवंडी:कल्याण रोड स्थित टेमघर पाड़ा के दिवाणशहा बेघर निवारा केंद्र में ईद-ए-मिलाद के शुभ अवसर पर विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर निवारा केंद्र के सभी लाभार्थियों को एक महीने तक उपयोग में आने वाला खारी, बटर, टोस्ट आदि खाद्य सामग्री प्रदान की गई। साथ ही सामूहिक भोजन की व्यवस्था करते हुए लगभग नौ किलो चिकन पकवाकर लाभार्थियों को परोसा गया।

कार्यक्रम में समाजसेवा और राजनीति क्षेत्र से जुड़े कई मान्यवर अतिथि उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से –
अहमद सिद्दिकी (पूर्व उपमहापौर)मतलूब खान (पूर्व नगरसेवक) याकूब (पूर्व नगरसेवक)
एडव्होकेट नदीम खाटीमिटी (हाईकोर्ट अधिवक्ता)
नजीर मंसूरी (सचिव, महाराष्ट्र प्रदेश अल्पसंख्यांक मोर्चा, बीजेपी)श्री हाजी शेख (समाजसेवक)हसन शेख (समाजसेवक)अब्दुल जब्बार शेख (समाजसेवक)

सभी अतिथियों ने मिलकर निवारा केंद्र के कार्यों की सराहना की और गरीब व बेघर लाभार्थियों के जीवन में इस तरह के सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

