हाथ पर बने टैटू ने खोला मर्डर का राज

भिवंडी



10 महीने से फरार हत्या का आरोपी इंदौर से धराया, शांतिनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी

भिवंडी | अब्दुल गनी खान

भिवंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दस महीने से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को शांतिनगर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या की थी और फरार हो गया था। पुलिस की महीनों की मेहनत और आरोपी के हाथ पर बने टैटू ने हत्या का राज खोल दिया।

                कैसे खुली गुत्थी?

शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने बताया कि आरोपी राजू महेंद्र सिंह (22), निवासी भदोही (उत्तर प्रदेश) ने 28 अक्टूबर 2024 को प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से वह फरार था।

आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

कभी उत्तर प्रदेश, तो कभी मध्यप्रदेश में जाकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

मोबाइल बंद रखकर और फर्जी नाम “सूरज” बताकर छिपने की कोशिश कर रहा था।

लेकिन इंदौर के देवास नाका इलाके में उसकी मौजूदगी की पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली। शांतिनगर पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से जाल बिछाया और आरोपी को धर दबोचा।

               टैटू से हुई पहचान

आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी पहचान बताई, लेकिन उसके हाथ पर बने टैटू ने सारा सच उगलवा दिया। पुलिस ने तुरंत उसकी पहचान की पुष्टि की और हत्या का राज खुल गया।

           गिरफ्तारी और कार्रवाई

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश भी की, मगर पुलिस की सतर्कता के सामने उसकी सारी चालें नाकाम हो गईं। आरोपी को भिवंडी लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 8 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

                  इस कार्रवाई में
डीसीपी शशिकांत बोराटे,
एसीपी सचिन सांगले,
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़,
पुलिस निरीक्षक अतुल अडूरकर और विनोद पाटिल के मार्गदर्शन में एपीआई सुरेश चोपडे, हवलदार रिजवान सैय्यद, राजेश पाटिल, निलेश महाले समेत पुलिस टीम शामिल रही।

शांतिनगर पुलिस की यह कार्रवाई भिवंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *