भिवंडी में राजे उमाजी नाइक जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका मुख्यालय में रविवार को राजे उमाजी नाइक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के 18 फरवरी 2025 के परिपत्रक तथा मनपा आयुक्त एवं प्रशासक अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मनपा मुख्यालय के तल मजले (भूतल) पर राजे उमाजी नाइक की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर की गई। श्रद्धांजलि अर्पण का शुभारंभ मनपा के विभाग प्रमुख (मार्केट, परवाना एवं मिलकत विभाग) स्नेहल पुण्यार्थी ने किया। इस अवसर पर महानगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने राजे उमाजी नाइक के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः श्रद्धामय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *