भिवंडी: शिवसेना (उबीटी) की रणनीतिक बैठक, कांग्रेस युवा अध्यक्ष फैय्याज अन्सारी का प्रवेश

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी, 07 सितम्बर 2025 शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) की शहर जिला शाखा भिवंडी में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी पैनल प्रमुख, उपपैनल प्रमुख व उपशहर प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस मार्गदर्शन बैठक की अध्यक्षता शिवसेना उपनेते विश्वासजी थळे, उपनेत्या ज्योतीताई ठाकरे, लोकसभा सहसंपर्क प्रमुख डॉ. सोन्या पाटील, जिल्हा प्रमुख मनोज गगे, शहर जिल्हा संपर्क प्रमुख किशोर पोद्दार, शहर प्रमुख प्रसाद पाटील, महानगर प्रमुख अरुण पाटील, जिल्हा संघटिका वैशालीताई मेस्त्री, जिल्हा सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी तथा शहर समन्वयक नाना जळके आदि मान्यवरों ने की।

बैठक में आगामी महानगरपालिका निवडणुकी को लेकर पोलिंग एजेंट, बूथ प्रमुख व बीएलए की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) के अधिक से अधिक नगरसेवक जीताकर भेजे जाएंगे।

इस अवसर पर एक बड़ी राजनीतिक एंट्री भी देखने को मिली। ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष फैय्याज अन्सारी ने अपने बहुसंख्य कार्यकर्ताओं सहित सेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) में प्रवेश किया। उनके प्रवेश का स्वागत मान्यवर नेताओं के हस्ते हुआ। मुस्लिम समाज शिवसेना के साथ है, यह विश्वास मुस्लिम शिवसेना पदाधिकारियों ने बैठक में दोहराया।

कार्यक्रम में उपशहर प्रमुख संतोष भावार्थी, भाई वनगे, पश्चिम सचिव नितेश दांडेकर, व्यापारी संघटना अध्यक्ष मनीष बंटी गिरी, कामगार सेना अध्यक्ष नजीर शेख, जमालुद्दीन मोमीन, अल्पसंख्यांक अध्यक्ष नईम अन्सारी, मुजमिल खान, तारीक काजी सहित अनेक शिवसैनिक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह बैठक आगामी महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *