अब्दुल गनी खान भिवंडी
भिवंडी शहर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा सिगरेट में तंबाकू मिलाकर सेवन करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।
मामला भिवंडी शहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 07 सितंबर 2025 की शाम करीब 5 बजे नेहरू नगर, नवीवस्ती स्थित स्मशानभूमि पहाड़ी इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान राहेनबाबु मन्जाजु सरकार (19 वर्ष, पेशा–मोती काम, निवासी केजीएन चौक, नवीवस्ती, भिवंडी) को गांजा सेवन करते हुए पकड़ा गया।
पुलिसकर्मी भूषण राजेंद्र वानखेडे (पोशि/2946) की फिर्याद पर आरोपी के खिलाफ अंमली पदार्थ विरोधी कायदा 1985 की धारा 8(क), 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर कार्रवाई की गई।
इस संबंध में मामला गुन्हा रजि.क्र. 842/2025 भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। आगे की जांच पोना/7319 सानप द्वारा की जा रही है।