भिवंडी। (संवाददाता)
निजामपुरा थाने में अपहरण का मामला दर्ज
निजामपुरा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, सरीता पद्म बहादूर बिक (40), निवासी नेमिनाथ दर्शन सोसायटी, खडक रोड भिवंडी ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 7 सितंबर को सुबह 7 बजे तक बेटी घर पर थी। दोपहर 12 बजे छोटे बेटे लोकेंद्र ने बताया कि दीदी ने उसे बिस्किट का पैकेट और 50 रुपये दिए और सोसायटी गेट के बाहर ऑटो रिक्शा में बैठकर चली गई। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पुलिस का अंदेशा है कि अज्ञात व्यक्ति ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में गुन्हा रजि. क्र. 821/2025, भा.न्या.सहिता कलम 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

