अब्दुल गनी खान भिवंडी।
शांतीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार शानदार मार्केट, आमपाड़ा परिसर में प्लास्टिक की बाल्टी रखने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया।
फिर्यादी सुलतान मोहम्मद अस्लम अंसारी (22), ट्रक मैकेनिक, निवासी शानदार मार्केट बिल्डिंग नं. 08, आमपाड़ा ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 7 सितंबर 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे उनकी बहन साजिया (14) ने आरोपी रियाजअहमद राहील (32) को बाल्टी को लात मारने पर टोका। इस पर आरोपी ने साजिया को गालियां दीं और फिर सुलतान अंसारी से हाथापाई की।
शिकायत के अनुसार झगड़े के दौरान आरोपी ने फिर्यादी के बाएँ हाथ के अंगूठे और दाएँ घुटने पर दाँत से काटकर चोटें पहुँचाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए शांतीनगर पुलिस स्टेशन में मामला क्रमांक 1024/2025 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 117(2), 115(2), 352 के तहत दर्ज किया गया है।
घटना की जाँच पुलिस अधिकारी एम. जी. बारेला कर रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

