भिवंडी में बाइक चोरी की वारदात, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी

आदिल नोमानी भिवंडी
कोनगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सलमान शकील अंसारी (30), निवासी जैतुनपुरा, भिवंडी, कपड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सुजुकी कंपनी की बर्गमैन मोटरसाइकिल (क्रमांक MH-04 LW 1164), जिसकी कीमत लगभग ₹35,000 है, अज्ञात चोर ने चुरा ली।

फिर्यादीनुसार 30 अगस्त 2025 की रात 11:20 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12:30 बजे के बीच यह वारदात घटी। अंसारी ने अपनी बाइक भिवंडी बायपास पर राजनोली ब्रिज के नीचे, संभा पैलेस के सामने खड़ी की थी। वाहन को हैंडल लॉक कर सुरक्षित खड़ा करने के बावजूद चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट 7 सितंबर 2025 को दर्ज की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 466/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के अनुसार मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रियंका चौगुले (मो. 7721999300) के जिम्मे सौंपी गई है। पुलिस अब अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *