दिल्ली संवाददाता
दिल्ली की सड़कों पर सनसनी मचाने वाली 1 करोड़ के कलश चोरी की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है।
जैन समाज के भव्य कार्यक्रम के दौरान लाल किले के सामने से दिन-दहाड़े कलश चुराकर फरार होने वाला शातिर भूषण वर्मा पुलिस की पकड़ में आ चुका है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने चोरी के बाद छुपने के लिए कई ठिकाने बदले, लेकिन दिल्ली पुलिस की पैनी नजर और खुफिया जाल से बच नहीं पाया। रविवार देर रात हापुड़ से दबोच लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कई राज्यों में दबिश दी। अब आरोपी को हापुड़ से दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे होने की उम्मीद है।
इस हाई-प्रोफाइल चोरी ने राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे।

