अब्दुल गनी खान भिवंडी।
भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी को नया प्रभारी मिल गया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। शर्मा इससे पहले मुंबई महानगर पालिका में डिप्टी मेयर रह चुके हैं।
इससे पूर्व यह जिम्मेदारी शाह आलम के पास थी।
प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के आदेशानुसार 9 सितंबर 2025 को जारी पत्र (जावक क्र. 432/2025) के माध्यम से यह नियुक्ति की गई।
नई नियुक्ति के अनुसार

भिवंडी शहर जिला प्रभारी : राजेश शर्मा (उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी)
विधानसभा प्रभारी : भिवंडी पश्चिम (136) एवं भिवंडी पूर्व (137) – राजेश शर्मा
पत्र में कहा गया है कि जिल्हा प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी को संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष से समन्वय कर जल्द से जल्द बैठक आयोजित करनी होगी।
नेताओं की प्रतिक्रिया
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट गणेश पाटील ने कहा –
“भिवंडी शहर में संगठनात्मक मजबूती के लिए यह नियुक्तियाँ बेहद अहम हैं। राजेश शर्मा जैसे अनुभवी नेता के आने से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।”
साथ ही, पत्र में भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रशीद ताहीर मोमीन से समन्वय साधने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं।