नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने की मांग।

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) भिवंडी शहर जिल्हा अध्यक्ष रहबर रशीद ने भिवंडी पुलिस आयुक्तालय को एक पत्र देकर शहर में खुलेआम बिक रहे नशे के कारोबार पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

रहबर रशीद ने 30 सितंबर 2024 को पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-2, भिवंडी) को भेजे गए पत्र में कहा है कि शहर के कई इलाकों में चरस, गांजा, ट्रायका, बटन, गोली सहित अन्य नशीले पदार्थ खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इसके कारण कई युवा नशे की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि ऐसे अड्डों पर तत्काल छापेमारी कर कारोबार को बंद किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि इस अवैध धंधे को सिर्फ पैसों के बल पर बार-बार शुरू कर दिया जाता है। इसलिए ऐसे कारोबारियों को शहर से तडीपार कर स्थायी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि नशे का कारोबार पूरी तरह खत्म हो और युवाओं की जिंदगी बचाई जा सके।

रहबर रशीद ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने पहले भी 19 जून 2025 को इसी विषय पर पुलिस विभाग को लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद आज भी शहर में नशे की सामग्री धड़ल्ले से बेची जा रही है। इसलिए उन्होंने इस बार स्मरणपत्र देकर पुलिस से ठोस कदम उठाने की सख्त मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *